क्या कभी आत्मदैन्य से मुक्त हो सकेंगे हम?सवालों के घेरे में हैं ‘जेएनयू के क्रांतिकारियों’ की ‘चयनित चुप्पियांसेंसर बोर्ड के समक्ष नई चुनौतियांहिंदी सेवा का अमित दृष्टांतबदलता सामाजिक यथार्थ और फिल्मकारों की कुंठासंचार और प्रबंधन के गुण सिखाते हैं श्रीगणेशकरियर की अंधी दौड़ में हांफती युवा पीढ़ी!विवाद से पुस्तक को चर्चित करने का खेलतकनीक के जंगल में खो सकती है भाषाई विरासत!प्रभु श्रीराम की अलग-अलग छवि बनाने की कोशिशखबरों की दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चुनौतीहमें अपनी भाषा, जड़ और पृष्ठभूमि पर गर्व होना चाहिए: दुर्गेश सिंहयुवाशक्ति ही भरेगी भारत के सपनों में रंगदेश की संप्रभुता को डिजिटल चुनौतीसफेद सागर में शौर्य की अग्निराजेंद्र माथुर- विचारों की पत्रकारिता के नायकभारतीय परंपरा में गालियों का सौंदर्यशास्त्रवर्चुअल दुनिया में ‘लाइक’ और असली जिंदगी में सन्नाटा!डिजिटल चुनौती के बीच कैसे जिएं अखबारयुवा शक्ति के जागरण से ही बनेगा समर्थ भारत

एमसीयू में तनाव प्रबंधन पर कार्यक्रम सम्पन्न

प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट, डिजिटल वेलबीइंग, डी_एडिक्शन और वेल्यू बेस्ड एजूकेशन’विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नालंदा पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियो ने भाग लिया। इस अवसर पर लेखक एवं इमोशनल एक्सपर्ट श्री हितेश टुटेजा ने अपने व्याख्यान में कहा कि आजकल हम प्रकृति से दूर हो गए हैं। इसलिए सबसे पहले हमें अपने आपको बदलना है। शिक्षक के रुप में हमें बच्चों से इमोशनली कनेक्ट होना है। हमें जो भी कार्य करना है, खुश होकर करना है। हमें अपने आपको अंदर से जानने एवं पहचानने की जरुरत है। इसके पश्चात ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल से हेमा दीदी ने मेडिटेशन करवाया। कार्यक्रम में ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ममता दीदी, श्री नारायण जी भी उपस्थित थे। इस आयोजन में एमसीयू की कुलसचिव प्रो. डॉ. पी. शशिकला, वित्त नियंत्रक श्री राजेश सिंह समेत कई अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ.संजय द्विवेदी ने किया, जबकि संचालन मीडिया प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अविनाश वाजपई द्वारा किया गया।

Share this post